ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार के पंचायती राज मंत्री की गाड़ी में पिकअप वैन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे मुरारी गौतम

DESK: खबर पटना से आ रही है जहां नौबतपुर में बिहार सरकार के पंचायत राज मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में मंत्री मुरारी गौतम बाल-बाल बच गये। बताया जाता है क

बिहार के पंचायती राज मंत्री की गाड़ी में पिकअप वैन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे मुरारी गौतम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: खबर पटना से आ रही है जहां नौबतपुर में बिहार सरकार के पंचायत राज मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में मंत्री मुरारी गौतम बाल-बाल बच गये। बताया जाता है कि प्याज लदे अनियंत्रित पिकअप वैन ने मंत्री मुरारी गौतम की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद नौबतपुर पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त किया और ड्राइवर को हिरासत में लिया है। 


जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय गाड़ी में मंत्री मुरारी गौतम बैठे हुए थे। पिकअप वैन की टक्कर से उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है। मंत्री मुरारी गौतम की गाड़ी में टक्कर मारे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


बताया जाता है कि सासाराम से पटना लौटने के दौरान नौबतपुर मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। इस घटना में मंत्री जी की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में मंत्री मुरारी गौतम बाल-बाल बच गये।


वही मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारने वाले पिकअप वैन के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वही पिकअप वैन को भी जब्त किया है। नौबतपुर एसडीपीओ विक्रम सिहाग ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्याज लदे जिस पिकअप वैन ने गाड़ी को टक्कर मारी उसमें मंत्री मुरारी गौतम मौजूद थे लेकिन इस हादसे में वे बाल-बाल बच गये। दूसरी गाड़ी से मंत्री पटना के लिए रवाना हुए वही क्षतिग्रस्त कार को सर्विसिंग के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

बिहार के पंचायती राज मंत्री की गाड़ी में पिकअप वैन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे मुरारी गौतम



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें