ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

बिहार के लाल के हाथों होगी देश की सुरक्षा, IPS बी. श्रीनिवासन होंगे देश के नए NSG प्रमुख

PATNA : वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। श्रीनिवासन 1992 बैच के बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिक

बिहार के लाल के हाथों होगी देश की सुरक्षा, IPS बी. श्रीनिवासन होंगे देश के नए NSG प्रमुख
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। श्रीनिवासन 1992 बैच के बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्रीनिवासन इस समय बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के निदेशक हैं।


जानकारी हो कि, श्रीनिवासन 1992 बैच के बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 अगस्त 2027 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक होगी।


मालूम हो कि, श्रीनिवासन इस समय बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के निदेशक हैं। एनएसजी महानिदेशक का पद नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का नया प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद से रिक्त था। नलिन प्रभात को इस वर्ष अप्रैल में 31 अगस्त, 2028 (उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि) तक के कार्यकाल के लिए एनएसजी प्रमुख नियुक्त किया गया था।


उधर, केंद्र ने 15 अगस्त को उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस का प्रमुख नियुक्त कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष महानिदेशक के रूप में शामिल हुए प्रभात, 30 सितंबर को वर्तमान महानिदेशक आरआर स्वैन की सेवानिवृत्ति के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की बागडोर संभालेंगे। जम्मू में विधानसभा का चुनाव होना है। लिहाजा उन्हें जिम्मेदारी काफी बड़ी होने वाली है।