ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

नया साल में गुप्तेश्वर पांडेय का दिखा नया अंदाज, मंच से गाना गाकर लोगों को झुमाया

PATNA: नए साल में गुप्तेश्वर पांडेय का नया लुक देखने को मिला है. बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक कार्यक्रम में मंच से गाना गए. इस दौरान लोग उनके गाना सूनकर झूम रहे थे. म

नया साल में गुप्तेश्वर पांडेय का दिखा नया अंदाज, मंच से गाना गाकर लोगों को झुमाया
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नए साल में गुप्तेश्वर पांडेय का नया लुक देखने को मिला है. बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक कार्यक्रम में मंच से गाना गए. इस दौरान लोग उनके गाना सूनकर झूम रहे थे. मंच पर जाते ही लोग गाने की फरमाइस करने लगे. जिसके बाद उन्होंने ने ‘होठों से छू लो तू’… जाने की जिद न करो ..गाकर लोगों को सुनाया. 

देखिए गाना का वीडियो




गाने के बहुत प्रेमी हैं पांडेय जी

गुप्तेश्वर पांडेय का गाना से लगाव कोई नया नहीं है. वह बहुत पहले भी बक्सर के किला मैदान में आयोजित कई कार्यक्रम में गाना गाते रहे हैं. वह कविता और गजल के भी शौकीन हैं. समय समय पर गाते और कविता लिखते रहे हैं. आज उनका पुराना अंदाज एक बार फिर से लोगों को देखने को मिला.  जिसके बाद लोग गाने की फरमाइस करते रहे. 


चुनाव को लेकर दिया था वीआरएस

बक्सर के रहने वाले गुप्तेश्वर पांडेय बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ दिन पहले वीआरएस ले लिए थे. चर्चा हुई कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं. कुछ दिन दिनों के बाद वह जेडीयू में शामिल हो गए. उनकी पहली पसंद बक्सर की सीट थी, लेकिन इस सीट को बीजेपी ने नहीं दिया. जिसके कारण गुप्तेश्वर पांडेय चुनाव नहीं लड़ पाए. इससे भी वह बक्सर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उस समय बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया था.