ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित, पीएम के दौरे से पहले हुई जांच

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे के ठीक पहले बिहार के राजनीतिक गलियारे में कोरोना का बड़ा संक्रमण पाया गया है। पीएम के दौरे के पहले नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री संक्

बिहार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित, पीएम के दौरे से पहले हुई जांच
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे के ठीक पहले बिहार के राजनीतिक गलियारे में कोरोना का बड़ा संक्रमण पाया गया है। पीएम के दौरे के पहले नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


आज सुबह ही बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद यह खबर सामने आ रही है कि बिजेंद्र यादव भी संक्रमित हैं, लिहाजा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से वह भी दूर हो गए हैं। बिजेंद्र यादव पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन में चले गए हैं। हालांकि उनमें भी कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा था लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सब की जांच कराई गई थी और इसी में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।


बता दें कि प्रधानमंत्री आज बिहार दौरे पर पटना पहुंचने वाले है। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में वे शामिल होंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर करीब 1100 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। जिसमें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी कोरोना संक्रमि पाए गए हैं, लिहाजा डिप्टी सीएम के साथ वे भी पीएम के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।


इससे पहले बिहार सरकार के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए थे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा और मंत्री लेसी सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद तीनों मंत्री आइसोलेसन में चले गए थे। अब डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, हालांकि दोनों में कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं मिला है।