ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बिहार के कांग्रेसियों को क्या हो गया है! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया-राहुल गांधी होश में आओ, विधायक दल के नेता भी थे शामिल

PATNA: बिहार के कांग्रेसियों ने आज फिर अपनी भद्द पिटवा ली. पटना में बीच सड़क पर नारा लगा दिया-राहुल गांधी होश में आओ. नारेबाजी करने वाले कांग्रेसियों के ग्रुप में विधायक दल के नेता

बिहार के कांग्रेसियों को क्या हो गया है! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया-राहुल गांधी होश में आओ, विधायक दल के नेता भी थे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के कांग्रेसियों ने आज फिर अपनी भद्द पिटवा ली. पटना में बीच सड़क पर नारा लगा दिया-राहुल गांधी होश में आओ. नारेबाजी करने वाले कांग्रेसियों के ग्रुप में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी शामिल थे. कांग्रेसियों की नारेबाजी का वीडियो फर्स्ट बिहार के पास है.


राहुल गांधी का समर्थन करने आये थे, विरोध में लगा दिया नारा

दरअसल मानहानि केस में फंसे राहुल गांधी के मामले में आज हाईकोर्ट का फैसला आना था. एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने मीडिया को खबर कर दिया था कि शुक्रवार को हम 11 बजे दिन से जुटेंगे. राहुल गांधी को लेकर जैसे ही फैसला आयेगा, हम उस मुताबिक जश्न या शोक मनायेंगे. करीब 20-25 कांग्रेसियों के एक ग्रुप ने अपने प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी को सजा मिलने के खिलाफ धरना दिया. फिर वहां से पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर पहुंच गये. उनमें कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी शामिल थे.


कांग्रेसी नेताओं को पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करना था. इसकी खबर मीडिया को दे दी गयी थी. जैसे ही कैमरा ऑन हुआ वैसे ही पुतला दहन करने आये कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. पहला ही नारा लगा-राहुल गांधी होश में आओ. मीडिया वाले भी हतप्रभ रह गये. कांग्रेसी नेता कह क्या रहे हैं. हालांकि बाद में कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की.


इस वाकये के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया. लेकिन राहुल गांधी होश में आओ का नारा लगाते कांग्रेसियों का वीडियो वायरल है. सियासी हलके में इस वीडियो को चटकारा लेकर देखा सुना जा रहा है.