ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार के BJP विधायक का दावा, सरकार के फैसले का विरोध करते हुए उखाड़ दी थी रेलवे ट्रैक

HAJIPUR : मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्नीपथ योजना के विरोध में देशभर के अंदर हिंसक प्रदर्शन हुए। खास तौर पर बिहार में रेलवे को उपद्रवियों ने खूब निशाना बनाया इसके बाद बीजेपी

बिहार के BJP विधायक का दावा, सरकार के फैसले का विरोध करते हुए उखाड़ दी थी रेलवे ट्रैक
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्नीपथ योजना के विरोध में देशभर के अंदर हिंसक प्रदर्शन हुए। खास तौर पर बिहार में रेलवे को उपद्रवियों ने खूब निशाना बनाया इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने उपद्रवियों को जेहादी तक करार दिया था, लेकिन अब बिहार के ही एक बीजेपी विधायक ने जो दावा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। हाजीपुर से बीजेपी के विधायक दावा है कि उन्होंने कई साल पहले सरकार के फैसले का विरोध करते हुए लगभग 3 किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक उखाड़ दी थी।


बीजेपी विधायक अवधेश कुमार सिंह ने कहा है कि उन्होंने हाजीपुर पूर्व माध्यम रेलवे के जोनल कार्यालय के लिए अपने नेता नित्यानंद राय के कहने पर तीन किलोमीटर तक रेलवे लाइन उखाड़ दिया था। विधायक अवधेश कुमार सिंह ने ये बयान उस वक्त दिया जब सेना बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना को लेकर देश का माहौल गर्म है। उन्होंने कहा कि साल 1998-99 में NDA की सरकार थी। वाजपेयी जी उसका नेतृत्व कर रहे थे। लेकिन जब ममता बनर्जी रेल मंत्री बनी तो वो इस कार्यालय को कोलकाता ले जा रही थी। सरकार अपनी जगह है लेकिन क्षेत्र अपनी जगह। हमलोगों ने नित्यानंद राय के कहने पर तीन मीटर तक रेलवे लाइन उखाड़ दिया था। जॉब बात हक़ और अधिकार की हो और आप अगर एक होकर संगठित नहीं रहिएगा तो मिटने के लिए तैयार रहिए। 


दरअसल, पिछले दिनों सेना बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध किया था। इस दौरान उपद्रवियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया था। इसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि बीजेपी विधायक अवधेश कुमार सिंह ने विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है। 

टैग्स