ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार का वॉन्टेड यूपी में ढेर : बिहार-नोएडा STF के ज्वाइंट ऑपरेशन में दो लाख के इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय का मोस्ट वॉन्टेड बदमाश नीलेश राय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ढेर हो गया है। बिहार और नोएडा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में नीलेश राय का एनकाउंटर

बिहार का वॉन्टेड यूपी में ढेर : बिहार-नोएडा STF के ज्वाइंट ऑपरेशन में दो लाख के इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय का मोस्ट वॉन्टेड बदमाश नीलेश राय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ढेर हो गया है। बिहार और नोएडा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में नीलेश राय का एनकाउंटर किया गया है। गोली लगने से घायल नीलेश राय की इलाज के दौरान मौत हो गई है। नीलेश पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था और बिहार पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी। 


दरअसल मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थानाक्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों से नोएडा एसटीएफ और रतनपुरी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बेगूसराय निवासी नीलेश राय मारा गया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। मृतक के पास से दो पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई है। मारा गया बदमाश नीलेश राय, गोपाल राय उर्फ गोपाल सिंह का बेटा था। वह बेगूसराय में गढ़हरा के बररामपुर टोले का रहने वाला था। उस पर बेगूसराय समेत बिहार के कई थानों में हत्या, रंगदारी और डकैती के कुल 16 मामले दर्ज थे।


बताया जाता है कि नीलेश काफी समय से बिहार से फरार चल रहा था। देर रात बिहार एसटीएफ ने नोएडा एसटीएफ को सूचना दी कि बेगूसराय से फरार इनामी बदमाश अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। बिहार एसटीएफ उसके पीछे पहले से लगी हुई थी। रतनपुरी पुलिस ने एक बाइक से जा रहे तीन संदिग्धों को रुकने को कहा तो उन्होंने उलटे पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मौके पर ही मारा गया। जिसकी पहचान नीलेश के रूप में हुई है।


नीलेश पर हत्या लूट, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करने के कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर बरौनी, सोनपुर रेल, फुलवड़िया, तेघडा थानों में मामले दर्ज हैं। पिछले काफी समय से बिहार एसटीएफ इस दो लाख के इनामी की तलाश में थी। एसटीएफ ने बिहार में जब दबिश बढ़ाई तो वह यूपी भाग गया था। वहीं पर वह कई वारदातों को अंजाम देता रहा। बेगूसराय जिले में इस बदमाश का काफी खौफ था। जानकारी के अनुसार उसके साथ दो अन्य साथी भी थे, जो फरार हो गये। फरार हुए दोनों बदमाश बुढाना की तरफ भागे हैं। पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता