ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार का मौसम फिर बदला, कोहरे की चादर में लिपटा राजधानी; IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज फिर एकबार बदली है। कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसारपटना सहित आसपास के इलाकों मे

बिहार का मौसम फिर बदला, कोहरे की चादर में लिपटा राजधानी; IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज फिर एकबार बदली है।  कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसारपटना सहित आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इसके बाद गुरूवार सुबह राजधानी पूरी तरह से कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया।. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मौसमी घटकों के संयुक्त प्रभाव से राज्य में पूर्वा और पछुआ हवाओं का मिश्रण होने और आद्रता में वृद्धि होने से 16 फरवरी तक मौसम का यह नजारा देखने को मिलेगा।


मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके कारण भी मौसम में परिवर्तन होगा।पटना क्षेत्र में गुरूवार को भी बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश और बादल छाये रहने के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास था, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसमी प्रभावों के कारण अधिकतम तापमान में कमी हो रही है। 


वहीं, बीते 24 घंटे के भीतर बिहार में सबसे ठंडा शहर किशनगंज रहा। यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे गर्म शहर मोतिहारी रहा, यहां अधिकतम तापमान सर्वाधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पटना में दिन के पारे में 3.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।