ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार : IPS की कार में मारी टक्कर तो पलट गई IAS की गाड़ी, विधायक की गाड़ी का भी कट गया चलान

PATNA : बिहार में सड़क नियमों का उल्लंघन करने पर आम लोगों के साथ होने वाली नोंक-झोंक झोक तो आपने बहुत मरतबे सुनी होगी। लेकिन, अब एक ऐसा वाकया सामने हैं जिसे जानकर सभी लोग दंग रहे गए

बिहार : IPS की कार में मारी टक्कर तो पलट गई IAS की गाड़ी, विधायक की गाड़ी का भी कट गया चलान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क नियमों का उल्लंघन करने पर आम लोगों के साथ होने वाली नोंक-झोंक झोक तो आपने बहुत मरतबे सुनी होगी। लेकिन, अब एक ऐसा वाकया सामने हैं जिसे जानकर सभी लोग दंग रहे गए। यह घटना बिहार के दो जिलों से निकल कर सामने आ रही है। जहां पटना में एक आइएएस अधिकारी और एक वरीय आइपीएस अधिकारी की गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गयी। वहीं जमुई में एक विधायक की गाड़ी का चालान काट दिया गया। इसके बाद इन दोनों ही मामलों में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। 


दरअसल, पहली घटना राजधानी पटना के बेली रोड पर बनी पुलिस मुख्यालय गेट के पास का है। यहां पुलिस मुख्यलाय में  पदस्थापित एक IPS अधिकारी की गाड़ी में एक IAS अधिकारी की गाड़ी ने टक्कर मार दी है। इसी बीच गाड़ी पेड़ से टकरा कर पलट गयी। जिसके बाद दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई। हालांकि, पुलिस पदाधिकारी घटना के संबंध में कुछ भी बताने से मुहं फेरते रहे। 


वहीं, आइपीएस अधिकारी के ड्राइवर ने घटना की लिखित जानकारी गांधी मैदान ट्रैफिक थाने को दी है। सबसे बड़ी बात है कि, इस घटना के वक्त दोनों की गाड़ियों में अधिकारी मौजूद नहीं थे। इधर, इस घटना को अंजाम देने के बाद IAS अधिकारी की गाड़ी का ड्राइवर भागने लगा और उसकी गाड़ी पलट गयी. हालांकि चालक जख्मी नहीं हुआ। 


इधर, दूसरी घटना जमुई जिले से जुड़ी हुई है। जहां कचहरी चौक सीट बेल्ट नहीं लगाने को लेकर विधायक के ड्राइवर सहित अन्य लोगों से जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान कुल 9 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कचहरी चौक पर यातायात पुलिस प्रभारी सदाशिव साहा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाकर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया गया। इसी क्रम में मखदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार साह के चालक द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाये जाने को लेकर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।