ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहास‘कहीं दोबारा आंदोलन न करना पड़े’, बाबा रामदेव ने शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर उठाए सवालजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौतविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहास‘कहीं दोबारा आंदोलन न करना पड़े’, बाबा रामदेव ने शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर उठाए सवालजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

‘साहेब गाड़ी में बैठे हैं, इसका गर्दन उतार देते हैं’ विधायक गोपाल मंडल की शिकायत लेकर थाने पहुंचा JDU कार्यकर्ता, नीतीश के बवाली MLA पर लगाए ये गंभीर आरोप

BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के ही एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ परबत्ता थाने में

‘साहेब गाड़ी में बैठे हैं, इसका गर्दन उतार देते हैं’ विधायक गोपाल मंडल की शिकायत लेकर थाने पहुंचा JDU कार्यकर्ता, नीतीश के बवाली MLA पर लगाए ये गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के ही एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ परबत्ता थाने में शिकायत दर्ज करा दिया है। जेडीयू कार्यकर्ता ने गोपाल मंडल के ऊपर फोन कर धमकाने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कराने के बाद पीड़ित होटल संचालक और जेडीयू कार्यकर्ता को हत्या की धमकी मिल रही है।


दरअसल, गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जेडीयू जदयू नेता नरेश मंडल ने गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया है कि खगड़ा गांव में उनका एक लाइन होटल है। शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उक्त होटल में एक बैठक हुई थी। इस दौरान विधायक गोपाल मंडल ने एक-दो बार उन्हें फोन किया लेकिन वह कॉल रीसिव नहीं कर सके।


उन्होंने बताया गया है कि रात में जब उन्होंने गोपाल मंडल को कॉल किया तो विधायक भड़क उठे। फोन पर विधायक ने धमकी दी। जाति सूचक गाली देते हुए शिकायतकर्ता के होटल को उजाड़ने की धमकी दी। नरेश मंडल ने आरोप लगाया है कि विधायक ने कहा है कि मेरे दुश्मन सबको बैठाते हो, आते हैं वहीं मार देंगे। शिकायतकर्ता ने कहा है कि मैनें उनके चैलेंज को स्वीकार किया था।


शिकायतकर्ता नरेश मंडल ने अपने आवेदन में लिखा है कि खाना-पीना संपन्न करके वह रात करीब दस बजे अपने होटल के बगल में ही सोने गए। आधी रात को करीब साढ़े 12 बजे चार आदमी पहुंचे और घेरकर दोनाली और राइफल सटा दिया। चारों ने गाली देकर कहा कि गोपाल भैया आ गए हैं। तुम्हारा इतना औकात हो गया कि हमारे गोपाल भैया के आदेश के बाद भी बहस करते हो। इसपर एक बदमाश ने कहा कि साहेब गाड़ी में हैं और बोले हैं कि आज सिर्फ चेतावनी देना है। दबिया हाथ में लिए एक बदमाश ने कहा कि इसका आज गर्दन ही उतार देते हैं।


पीड़ित नरेश मंडल ने आवेदन में जिक्र किया है कि वह बार-बार अपनी जान बचाने के लिए उन लोगों का पैर पकड़कर माफी मांग रहे थे और वे लोग रोड पर खड़े सफारी गाड़ी की ओर देखते हुए कह रहे थे कि एकबार बोलिए ना साहब इसका आज खेल खत्म कर देते हैं। इसपर सफारी गाड़ी से हाथ निकालकर एक आदमी बोला, नहीं आज इसको मारना नहीं है। रंगदारी मांगने का आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाया है। इधर, पुलिस को आवेदन मिलते ही नवगछिया के एसपी पूरण झा ने कहा कि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता