ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार फाउंडेशन की बैठक में शामिल हुए तेजस्वी यादव, ट्वीट कर दी जानकारी

PATNA : बिहार सरकार में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक में हिस्सा लिया। तेजस्वी यादव न

बिहार फाउंडेशन की बैठक में शामिल हुए तेजस्वी यादव, ट्वीट कर दी जानकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक में हिस्सा लिया। तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से इस बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक से होने वाले फायदे के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें तेजस्वी कई अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा कर रहे हैं। 




तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है, 'बिहार फाउंडेशन की बैठक में शामिल हुआ। यह बिहार सरकार का प्रवासी प्रकोष्ठ है जिसका उद्देश्य बोंड्स को मजबूत और नवीनीकृत करना है। साथ ही अनिवासी बिहारियों (एनआरबी) के साथ निरंतर संचार और बातचीत के माध्यम से राज्य के व्यापार और ब्रांडिंग के लिए एक प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।'




आपको बता दें, तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट में कई विभागों की जिम्मेदारियां ली है। चाहे वह स्वास्थ विभाग हो या पथ निर्माण हो, तेजस्वी यादव हर क्षेत्र में एक्टिव दिख रहे हैं।वे समय-समय पर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक में हिस्सा लिया। 

टैग्स