ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar Politics: बिहार चुनाव की तारीखों के एलान के बाद जेडीयू में बढ़ी हलचल, मुख्यमंत्री नीतीश ने बुलाई पार्टी नेताओं की अहम बैठक

Bihar Politics: बिहार चुनाव की तारीखों के एलान के बाद जेडीयू में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। एनडीए में जल्द तय हो सकता है सीट शेयरिंग फॉर्मूला।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद राजनीतिक दलों में सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। चुनावी बिगुल बजने के बाद जेडीयू में भी हलचल बढ़ गई है। एनडीए में सीटों के बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के बड़े नेताओं से विमर्श कर रहे हैं।


दरअसल, बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। चुनाव की तारीखों का एलान होने के बावजूद महागठबंधन और एनडीए दोनों ही गठबंधननों में सीटों का बंटवारा फिलहाल नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि एनडीए में बहुत जल्द सीट शेयरिंग के फार्मूले पर अंतिम मुहर लग जाएगी।


सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के दलों के बीच सहमति बनाने के लिए बीजेपी के बड़े नेता एलायंस के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुला ली है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। 


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। बता दें कि बिहार में 40 साल बाद दो चरणों में वोटिंग कराई जा रही है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को कराई जाएगी और 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता