ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: कोई भी फैसला लेने के लिए चिराग पासवान अधिकृत, पटना में लोजपा (रामविलास) की बैठक में हो गया बड़ा फैसला

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) की पटना बैठक में चिराग पासवान को सभी फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है। सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में खींचतान जारी है, चिराग 30 सीटों की मांग पर अड़े हैं।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने सीट शेयरिंग से पहले पटना में पार्टी की आपात बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए चिराग पासवान को कोई भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।


बैठक के बाद चिराग पासवान के जीजा लोजपा(रामविलास) के बिहार चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने मीडिया को बताया कि बिहार प्रदेश के जितन भी पदाधिकारी है सभी बैठक में शामिल हुए। पार्टी ने विचार विमर्श करते हुए फैसला लिया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बिहार प्रदेश की तरफ से राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर जो भी निर्णय लेंगे सर्वमान्य होगा।


उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। अभी किसी भी तरह का कयास लगाना जल्दबाजी होगा। पार्टी ने चिराग पासवान को फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है तो सभी को उनके फैसले का इंतजार करना चाहिए। 


बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने एनडीए से 30 सीटों की मांग की है हालांकि बीजेपी फिलहाल इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है। बीजेपी के शीर्ष नेता नाराज चिराग पासवान को मनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं लेकिन चिराग पासवान अपनी मांग पर अड़ गए हैं और अपने तेवर तल्ख कर दिए हैं। अब हर किसी की नजर उनके ऊपर टिकी है कि आगे वह क्या फैसला लेते हैं।


Bihar Politics: कोई भी फैसला लेने के लिए चिराग पासवान अधिकृत, पटना में लोजपा (रामविलास) की बैठक में हो गया बड़ा फैसला

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता