ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

Bihar Election Result: मंत्री लेशी सिंह ने जेडीयू उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा वोट हासिल किया, बीजेपी प्रत्याशियों में मुरारी पासवान रहे आगे

बिहार चुनाव परिणामों में जेडीयू की लेशी सिंह ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए, जबकि पूरे राज्य में सर्वाधिक वोट पाकर बीजेपी के मुरारी पासवान सबसे आगे रहे। पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्रों में इनकी जीत चर्चा में है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट दो दिनों पहले आ चुका है. अब उसमें से नई-नई बातें निकल कर सामने आ रही हैं. बिहार चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. लेकिन अब ये भी देखा जा रहा है कि बंपर जीत हासिल करने वाले एनडीए प्रत्य़ाशियों में कौन सबसे आगे रहा.


लेसी सिंह की दोहरी सफलता

बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी और मंत्री लेशी सिंह ने दोहरी सफलता हासिल की है. लेशी सिंह जेडीयू के सभी 101 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली कैंडिडेट बन गयी हैं. पूर्णिया जिले के धमदाहा से चुनाव लड़ कर उन्होंने 1 लाख 38 हजार 750 वोट हासिल किये. 


लेशी सिंह ने धमदाहा से 55 हजार से ज्यादा वोट हासिल किये. जबकि आरजेडी ने उनके खिलाफ पूर्णिया से दो दफे जेडीयू सांसद रहे संतोष कुशवाहा को मैदान में उतारा था. जेडीयू प्रत्याशियों में लेशी सिंह के बाद दूसरा नंबर आलमनगर से चुनाव लड़ रहे नरेंद्र नारायण यादव का रहा. नरेंद्र नारायण यादव को 1 लाख 38 हजार 401 वोट हासिल हुए.


रूपौली की रिकार्ड जीत में भी लेशी सिंह की भूमिका

हालांकि बिहार में इस दफे सबसे ज्यादा वोट से जीतने का रिकार्ड पूर्णिया के ही रूपौली सीट पर बना. इस सीट पर जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल ने आरजेडी की बीमा भारती को 73 हजार 572 वोट से हराया. जेडीयू की इस रिकार्ड जीत में भी लेशी सिंह की ही भूमिका रही. जेडीयू सूत्र बताते हैं कि कलाधर मंडल को टिकट देने की सिफारिश लेशी सिंह ने ही की थी. पूर्णिया के मामलों में जेडीयू का नेतृत्व लेशी सिंह की सलाह को महत्व देते आया है. पार्टी को इसका जबरदस्त फायदा मिला.


सबसे ज्यादा वोट मुरारी पासवान को

वैसे इस चुनाव में खड़े सारे प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा वोट बीजेपी के मुरारी पासवान को मिले. भागलपुर के पीरपैंती से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मुरारी पासवान ने 1 लाख 40 हजार 608 वोट हासिल किये और जीत हासिल किया. बिहार चुनाव में खड़े तमाम प्रत्याशियों की बात करें तो सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले में मुरारी पासवान पहले नंबर पर रहे. दूसरे नंबर पर जेडीयू की लेसी सिंह रहीं.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता