ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Politics: वोटिंग से ठीक पहले आरजेडी में शामिल हुए MLA ललन कुमार; विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने काट दिया था टिकट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भागलपुर की पीरपैंती सीट से विधायक ललन कुमार ने पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी की मौजूदगी में उन्होंने राजद की सदस्यता ली।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। बुधवार को भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ललन कुमार ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया।


राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी उन्होंने मुलाकात की। गौरतलब है कि इस बार बीजेपी ने ललन कुमार को टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद से वे नाराज चल रहे थे।


बीजेपी ने पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि इसी वजह से ललन कुमार ने पार्टी बदलने का फैसला किया। राजद में शामिल होने के बाद ललन कुमार ने अपनी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कीं।


जिनमें वे तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि “राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वीमय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!”


इससे पहले ललन कुमार ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए लिखा था, “मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त होती है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने पार्टी के लिए जो कुछ किया, वह कृतज्ञता के भाव से किया। लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता