ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Election 2025: बिहार की इस सीट पर NCP और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच विवाद बढ़ा, थाने पहुंचा मामला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के तहत सासाराम में एनसीपी और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों के बीच विवाद गहराया। एक-दूसरे पर धमकी और रंगदारी के आरोप लगाए गए, मामला नगर थाना तक पहुंचा।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: खबर रोहतास से है, जहां सासाराम विधानसभा क्षेत्र के दो पार्टी के प्रत्याशियों के बीच भारी तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में आवेदन दिया है।


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आशुतोष सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। वही जन सुराज के प्रत्याशी विनय सिंह ने एनसीपी के प्रत्याशी आशुतोष सिंह पर रंगदारी का आरोप लगाया है। 


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिंह का कहना है कि जन सुराज के प्रत्याशी विनय सिंह का मतदाता सूची में दो जगह नाम है। जब उन्होंने इसकी शिकायत निर्वाचित अधिकारी से किया तो जन सुराज के प्रत्याशी काफी नाराज हो गए तथा स्कूटनी सेंटर पर आकर उन्हें धमकी दी गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी एसडीएम के दफ्तर में लगे कैमरे में कैद है। 


वही विनय सिंह का कहना है कि उन्होंने SIR में एक जगह से अपना नाम हटाने के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं। इसी बात को लेकर एनसीपी के प्रत्याशी उनसे 5 लाख की मांग कर रहे थे। इस संबंध में दोनों पक्ष के द्वारा नगर थाना को आवेदन दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता