ब्रेकिंग
Bankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

Bihar Election 2025: बड़हरा में "माई बहिन सम्मान योजना" के फॉर्मों का व्यापक वितरण, पंचायत स्तर तक पहुंचा अभियान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर राजद की "माई बहिन सम्मान योजना" का बड़हरा प्रखंड में तेजी से विस्तार हो रहा है। पंचायत स्तर तक फॉर्म वितरण शुरू हो चुका है। राजद नेता राम बाबू सिंह और टीम ने अब तक 25,000 से अधिक फॉर्म बांटे हैं।

Bihar Election 2025
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना "माई बहिन सम्मान योजना" के तहत बड़हरा प्रखंड में तेजी से कार्य हो रहा है। बड़हरा प्रखंड मुख्यालय में राजद नेता राम बाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत स्तर तक के राजद अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए।


बैठक में राम बाबू सिंह ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि सरकार बनते ही 18 वर्ष से ऊपर की हर माँ और बहन को 2500 की मासिक राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। इसी उद्देश्य से हम हर पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंच रहे हैं।


उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बड़हरा प्रखंड की पंचायतों में 25,000 से अधिक फॉर्म कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किए जा चुके हैं और महिलाओं की उत्सुकता इस अभियान को ऊर्जा दे रही है। उन्होंने कहा कि अभी फॉर्म ऑफलाइन भरे जा रहे हैं जिन्हें बाद में ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।


राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि यह योजना तेजस्वी यादव की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि हमने लक्ष्य रखा है कि अगले 10 दिनों में बड़हरा की सभी 37 पंचायतों में फॉर्म पहुंचा दिए जाएं। वहीं प्रखंड राजद अध्यक्ष जयराम रने ने कहा कि यह कार्य पार्टी की रणनीति का हिस्सा है, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रह जाए।


बैठक के दौरान पटना से आए राजद के प्रादेशिक अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया और बताया कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया कैसे सुचारू रूप से की जाए। वे लगातार क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहकर निगरानी भी कर रहे हैं। यह अभियान न सिर्फ माताओं-बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि राजद की जमीनी पकड़ को भी मज़बूती प्रदान कर रहा है।


Bihar Election 2025: बड़हरा में "माई बहिन सम्मान योजना" के फॉर्मों का व्यापक वितरण, पंचायत स्तर तक पहुंचा अभियान


Bihar Election 2025: बड़हरा में "माई बहिन सम्मान योजना" के फॉर्मों का व्यापक वितरण, पंचायत स्तर तक पहुंचा अभियान


Bihar Election 2025: बड़हरा में "माई बहिन सम्मान योजना" के फॉर्मों का व्यापक वितरण, पंचायत स्तर तक पहुंचा अभियान

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता