ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Election 2025: बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी? राबड़ी देवी ने खुद दिया जवाब

Bihar Election 2025: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि वह अपने बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने तेजस्वी यादव और पार्टी पर भरोसा जताया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। खासकर चुनावी तैयारियों के बीच मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पूरा माहौल गरम हो गया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बड़ा बयान सामने आया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि जब गरीब का राज होता है तो लोग उसे जंगलराज कहते हैं लेकिन जब सत्ता के संरक्षण में अपराध हो तो उसे क्या कहा जाए?


इस दौरान राबड़ी देवी ने बिहार चुनाव और राजनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने पहली बार अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी बातों को रखा। राबड़ी देवी से जब सवाल किया गया कि क्या वह अपने बेटे के खिलाप चुनाव प्रचार करेंगी? इसपर उन्होंने कहा कि वह मन से तो बेटा है लेकिन पार्टी और घर से ये लोग निकाला है। 


राबड़ी देवी ने कहा कि उसके प्रचार के लिए नहीं जाउंगी लेकिन दिल में है कि वह चुनाव जीते। वह अपने पैरों पर खड़ा है और बिहार में काम करने का उसे पूरा हक है। दोनों भाइयों के बीच चल रहे सियासी मतभेद पर उन्होंने कहा कि परिवार में कभी कुछ हो सकता है लेकिन भाई-बहन एक ही हैं। जिनका घर नहीं है वह दूसरों के घर में लड़ाई लगाते हैं।


इस दौरान राबड़ी देवी ने तेजस्वी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जब मन में ठान लेगा तो वह करेगा, जैसे 17 महीने में काम करके दिखाया है। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि वह पांच किलो राशन के बहकावे में नहीं आएं। तेजस्वी ने जो वादा राज्य की जनता से किया था उसे निभाकर दिखाया है और अब बिहार के हर घर में सरकारी नौकरी पहुंचेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता