ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुईं पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने बीजेपी का दामन थामा, राजद पर परिवारवाद और बाहरी लोगों के हस्तक्षेप का आरोप लगाया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने 25 अक्टूबर 2025 को बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।


बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद में सिर्फ परिवार की पूछ है और कुछ बाहरी लोग पार्टी और परिवार दोनों को तोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही और मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूं कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़े।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मतदाताओं ने मोदी जी की गारंटी और नीतीश कुमार के विकास एवं कानून के राज पर भरोसा जताकर अपना मन बना लिया है। प्रतिमा कुशवाहा ने राजद पर परिवारवाद और पैसे के बोलबाला का आरोप भी लगाया और कहा कि राजद ने केवल परिवार को आरक्षण दिया, जबकि एनडीए ने व्यापक आरक्षण सुनिश्चित किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता