ब्रेकिंग
जब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमफ्लिपकार्ट को लाखों का चूना लगाने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर कर रहे थे बड़ा खेलबिहार के सभी 534 प्रखंडों में लगेंगे जन कल्याण शिविर, लोगों की समस्या का होगा समाधान; सरकार ने जारी किया आदेशबिहार में स्वर्ण कारोबारी से बड़ी लूट, पिस्टल दिखाकर 20 लाख के सोने-चांदी के गहने ले भागे बदमाशजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमफ्लिपकार्ट को लाखों का चूना लगाने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर कर रहे थे बड़ा खेलबिहार के सभी 534 प्रखंडों में लगेंगे जन कल्याण शिविर, लोगों की समस्या का होगा समाधान; सरकार ने जारी किया आदेशबिहार में स्वर्ण कारोबारी से बड़ी लूट, पिस्टल दिखाकर 20 लाख के सोने-चांदी के गहने ले भागे बदमाश

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले CPIM ने इन 11 सीटों पर दावा ठोका, सीटों के बंटवारे से पहले कर दिया यह बड़ा काम

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर माकपा ने इंडिया गठबंधन में 11 सीटों पर दावेदारी की है। पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन और बूथ कमेटी बनाकर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। माकपा 2020 में 50% स्ट्राइक रेट हासिल कर चुकी है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक सीट बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने गठबंधन में 11 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश की है।


सीपीआई (एम) ने जिन सीटों पर दावा जताया है, उनमें विभूतिपुर, मांझी, पिपरा (मोतिहारी), मटिहानी, बहादुरपुर, मोहिउद्दीन नगर, बिस्फी, महिषी, नौतन, पूर्णिया और परबत्ता शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि इन सीटों पर उसका मजबूत जनाधार है और वहां संगठन पहले से सक्रिय है।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में माकपा ने चार सीटों विभूतिपुर, मांझी, पिपरा और मटिहानी पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से दो सीटों – विभूतिपुर से अजय कुमार और मांझी से सत्येंद्र यादव जीतने में सफल रहे थे। उस चुनाव में माकपा का स्ट्राइक रेट 50% और वोट शेयर 0.65% रहा था।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, माकपा ने चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी तेज कर दी है। अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया गया है, जिनमें पोलित ब्यूरो सदस्य ए. विजय राघवन और अशोक धावले ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। इन सीटों पर पार्टी ने बूथ कमेटियों का गठन भी कर लिया है ताकि जैसे ही गठबंधन की ओर से सीटों की घोषणा हो, वोटरों की गोलबंदी तेजी से की जा सके।


सीपीआई (एम) का मानना है कि उसकी मौजूदगी उन सीटों पर भी फायदेमंद साबित होगी, जहां से अन्य घटक दलों के उम्मीदवार मैदान में होंगे लेकिन संगठनात्मक ताकत माकपा की होगी। इससे गठबंधन को स्थानीय स्तर पर मजबूती और वोट ट्रांसफर में मदद मिलेगी। पार्टी को भरोसा है कि इस बार वह 11 में से अधिकांश सीटें जीतने में सफल रहेगी, बशर्ते उसे समय रहते स्पष्ट भूमिका दी जाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता