ब्रेकिंग
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूरौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरू

Bihar Election 2025: बिहार फतह करने की तैयारी, अमित शाह ने BJP नेताओं को दिया जीत का मंत्र; कौन क्या है यह भूल जाएं और..

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की रणनीति को धार देने के लिए पटना में अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ अहम बैठक की। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कौन क्या है, यह भूल जाइए और सिर्फ एनडीए की जीत पर फोकस कीजिए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता और संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में अमित शाह ने नेताओं को चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि कौन क्या है, यह भूल जाइए। इस चुनाव को एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह लड़िए और केवल एनडीए की जीत को प्राथमिकता दीजिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव न सिर्फ बिहार, बल्कि देश के अन्य हिस्सों के लिए भी संदेशवाहक साबित होगा। ऐसे में बिना भेदभाव और व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए।


अमित शाह ने नेताओं को साफ संदेश दिया कि यह देखना जरूरी नहीं कि कौन उम्मीदवार है, बल्कि यह देखना है कि एनडीए चुनाव लड़ रहा है और हर हाल में एनडीए को जीत दिलानी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब से लेकर चुनाव तक बाकी सारे काम छोड़कर संगठन को पूरा समय दें। इस चुनावी समीक्षा बैठक में कुल 80 नेता शामिल हुए, जिनमें 40 प्रवासी नेता, क्षेत्रीय प्रभारी, और सह प्रभारी शामिल थे। 


बैठक में अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बिहार प्रभारी विनोद तांवड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया मौजूद रहे।


इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अमित शाह का स्वागत किया जबकि बिहार प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान का स्वागत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। वहीं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। भाजपा कार्यालय में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठक की है। बीते 8 दिनों में अमित शाह का यह दूसरा बिहार दौरा है। अमित शाह शुक्रवार रात पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को भी कुछ अहम नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता