ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: बिहार में दिवाली से पहले दलित युवक की हत्या पर भड़के गिरिराज सिंह, समुदाय विशेष पर बरसे; बोले- ऐसी दरिंदगी की हिम्मत कहां से आई?

Bihar Politics: बिहार के झंझारपुर में दलित युवक आदित्य चौपाल की हत्या पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे जिहादी मानसिकता का नतीजा बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर हत्या के एक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम निवासी शिव कुमार चौपाल के पुत्र आदित्य चौपाल की हत्या को जिहादी मानसिकता से जुड़ा बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।


गिरिराज सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा.. “दिवाली से पहले बेरहमी से बुझा दिया गया एक दलित परिवार का चिराग! झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम निवासी शिव कुमार चौपाल के पुत्र आदित्य चौपाल की नृशंस हत्या की गई। यह जिहादी घटना दिल दहला देने वाली है। पिपरौलिया निवासी मोहम्मद फैय्याज व उसके साथियों में ऐसी दरिंदगी की हिम्मत कहां से आई? सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की गहराई से जांच होनी चाहिए।


केंद्रीय मंत्री की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। गिरिराज सिंह ने इस घटना को सामाजिक सौहार्द पर हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को तोड़ने की कोशिश हैं और सरकार को इस पर कठोर रुख अपनाना चाहिए।


Bihar Politics: बिहार में दिवाली से पहले दलित युवक की हत्या पर भड़के गिरिराज सिंह, समुदाय विशेष पर बरसे; बोले- ऐसी दरिंदगी की हिम्मत कहां से आई?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता