ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: दलित नेता के परिजनों से मिले चिराग पासवान, फोन कर DM-SP को खूब सुनाया

HAJIPUR: वैशाली के लालगंज में गुरुवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों ने भीम आर्मी के संरक्षक और दलित नेता राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राकेश अपने घर में मौजूद थे, तभी बदमाश

बिहार: दलित नेता के परिजनों से मिले चिराग पासवान, फोन कर DM-SP को खूब सुनाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली के लालगंज में गुरुवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों ने भीम आर्मी के संरक्षक और दलित नेता राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राकेश अपने घर में मौजूद थे, तभी बदमाश घर में घुसे और उनके सीने में कई गोलियां उतार दी थी। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को वैशाली में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। इन सबके बीच लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को वैशाली पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की और वहीं से फोन लगाकर डीएम-एसपी को खूब हड़काया।


इस दौरान चिराग ने फोन लगाकर फोन लगाकर वैशाली एसपी से बात की और पूछा कि इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी है। चिराग ने कहा कि जो भी आरोपी हैं उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। मामले में कुछ निर्दोष लोगों को पकड़ा गया है, देख लिजिएगा। चिराग ने एसपी से कहा कि कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। इसके बाद चिराग ने वैशाली डीएम को फोन लगाया और पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजे की राशि दिलवाने की बात कही। 


बता दें कि गुरुवार की देर शाम लालगंज थाना क्षेत्र के पंचदमिया निवासी राकेश पासवान की उनके घर के दरवाजे पर ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को दलित नेता की शव यात्रा के दौरान लालगंज में जमकर बवाल हुआ। दलित नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं। 

टैग्स