ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी का पहला दौरा आज से, गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती

PATNA : विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद लगातार कांग्रेस अंदरूनी विवाद का सामना कर रही है. चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाना कांग्रेस में गुटबाजी

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी का पहला दौरा आज से, गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती
Anamika
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद लगातार कांग्रेस अंदरूनी विवाद का सामना कर रही है. चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाना कांग्रेस  में गुटबाजी को बढ़ा रहा है लेकिन अब नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास 3 दिनों के दौरे पर आज पटना आने वाले हैं.

भक्त चरण दास आज पटना पहुंचेंगे और 3 दिनों तक पटना में रहकर वह कई बैठकों के जरिए पार्टी की स्थिति समझने का प्रयास करेंगे. इस दौरान वह बिहार प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमेटी एडवाइजरी कमिटी के साथ साथ सभी सांसदों विधायकों के साथ बातचीत करेंगे. इसके बाद वह पार्टी के प्रमुख नेताओं से वन टू वन मीटिंग भी करेंगे.

बिहार दौरे के ठीक पहले भक्त चरण दास ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी बिहार में बेहद मजबूत है और टूट को लेकर चल रही तमाम खबरें भ्रामक है. भक्त चरण दास ने कहा है कि उनकी बातचीत पार्टी के सभी विधायकों से हो चुकी है और बिहार में कांग्रेस का विधायक दल पूरी तरह एकजुट  है. भक्त चरण दास ने कहा है कि मेरी प्राथमिकता बिहार में मजबूत संगठन को खड़ा करना है. प्रखंड स्तर तक कांग्रेस से कैसे मजबूत बने इसके लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में कांग्रेस बनी रहेगी.  पार्टी नेताओं के साथ बिहार में संगठन के प्रदेश प्रभारी बदलाव की रूपरेखा भी तय करेंगे.