ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार चुनाव को लेकर BJP का बड़ा फैसला, देवेंद्र फडणवीस बनाये गये चुनाव प्रभारी, सूत्रों के हवाले से खबर, अभी तक आधिकारिक एलान नहीं

DELHI: BJP ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. पार्टी ये फैसला ले चुकी है हाला

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DELHI: BJP ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. पार्टी ये फैसला ले चुकी है हालांकि औपचारिक एलान बाकी है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक फडणवीस ने बिहार बीजेपी का कामकाज देखना शुरू कर दिया है. हालांकि बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव संगठन प्रभारी बने रहेंगे.

बीजेपी नेताओं ने बताया कि बिहार चुनाव को लेकर गुरूवार को बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक थी. इस बैठक में पार्टी के बिहार संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ साथ देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. उन्होंने बिहार बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर लंबी चर्चा की. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में बिहार में मौदूदा सियासी माहौल और BJP की तैयारियों पर चर्चा हुई. 


बेहद अहम है बिहार चुनाव

बिहार चुनाव के लिए मुख्यमंत्री रह चुके नेता मैदान में उतारकर बीजेपी ने जाहिर कर दिया है कि ये चुनाव उसके लिए कितना अहम है. हालांकि पार्टी संगठन की कमान तो भूपेद्र यादव के हाथों में ही रहेगी जो नरेंद्र मोदी-अमित शाह दोनों के बेहद खास हैं. पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वर्तमान बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर फडणवीस काम करेंगे.

बीजेपी नेताओं ने बताया कि पार्टी ने फडणवीस को चुनाव प्रभारी बनाने का औपचारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो जायेगी. फडणवीस फिलहाल महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. उनके बिहार में प्रभारी बनने की खबर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ सीपी ठाकुर ने कहा कि वह बेहतर नेता हैं और चुनाव में बढ़िया काम करते हैं.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने फिर साफ किया है कि उसकी मंशा बिहार में समय पर चुनाव कराने की है. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बार-बार इसका एलान कर रहे हैं.  चुनाव आयोग द्वारा कोरोना संकट के बीच चुनाव कराने को लेकर सभी प्रकार की सावधानियों को लेकर तैयारी की जा रही है. आयोग द्वारा बिहार के चुनाव को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किया जा रहा है.



टैग्स