ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी SBSP, पार्टी चीफ ओमप्रकाश राजभर का बड़ा एलान

PATNA: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान में जहूराबाद के विधायक तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को राजधानी के गांधी मैदान में विशाल रैली को स

बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी SBSP, पार्टी चीफ ओमप्रकाश राजभर का बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान में जहूराबाद के विधायक तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को राजधानी के गांधी मैदान में विशाल रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा और एलान किया कि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी।


पटना के गांधी मैदान में आयोजित वंचित शोषित जागरण महारैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी तैयारी 2024 और 2025 की चुनाव को लेकर है। आने वाले चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार को खड़ा करेंगी। जातीय गणना के आंकड़ों पर राजभर ने कहा कि ये आंकड़े पूरी तरह से फर्जी हैं।


राजभर ने कहा कि जब इनको वोट नहीं दोगे तो ये खुद सोचने लगेंगे। हमारी बड़ी तैयारी हो रही है। अब महिलाओं के लिए आरक्षण लागू है, जो महिला राजनीति में हैं, उसे लेकर आओ। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की धरती पर अति पिछड़ा समाज को शोषण हो रहा है। जब हम इस देश में हैं तो हमें भी हिस्सा मिलना चाहिए। यूपी, बिहार के लोग दूसरे राज्य को चला सकते है, तो बिहार में भी सरकार चला सकते हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के भरोसे रहने के बजाए हमें अपनी पहचान बनानी होगी। उन्होंने रैली में आए लोगों को हाथ उठाकर कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि ये भीड़ एकत्र कराई गई है, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि ये भीड़ खुद आई है। इनको लेकर कोई नहीं आया है, यही हमारी ताकत है।