ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

उपचुनाव जीतने के बाद दोनों विधायकों ने ली शपथ, सीएम नीतीश समेत कई नेता रहे मौजूद

PATNA : बिहार के 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित विधायकों अमन भूषण हजारी और राजीव कुमार सिंह ने आज शपथ ग्रहण किया. विधानसभा में 4 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दोनो

उपचुनाव जीतने के बाद दोनों विधायकों ने ली शपथ, सीएम नीतीश समेत कई नेता रहे मौजूद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित विधायकों अमन भूषण हजारी और राजीव कुमार सिंह ने आज शपथ ग्रहण किया. विधानसभा में 4 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने इन दोनों विधायकों को शपथ दिलाई. 


उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले तारापुर विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू के राजीव कुमार सिंह और कुशेश्वरस्थान से जेडीयू के अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल की है. इन दोनों ने आज बिहार विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक के तौर पर शपथ ले ली. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय झा, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी समेत कई नेता मौजूद रहे. 


जानकारी हो कि 2 नवंबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आये, जिसमें तारापुर सीट पर JDU ने 3821 मतों से जीत हासिल की. RJD को 75145 वोट मिले तो वहीं JDU को 78966 वोट मिले. कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने राजद प्रत्याशी गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हरा दिया. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Asmeet

FirstBihar संवाददाता