ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦चंद सेकंड में थम गई जिंदगी: स्कूटर पार्क करते ही जमीन पर गिरे वकील, हार्ट अटैक से मौत ✦BIHAR NEWS : विधायकी पर संकट के बीच विस स्पीकर के घर पहुंचे अनंत सिंह, 10 मिनट तक हुई बातचीत; जानिए क्या है पूरा मामला?✦दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 4 कोच; बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें✦Motihari Road Accident : मोतिहारी में रफ्तार का कहर! कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत के बाद सड़क पर आगजनी✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦चंद सेकंड में थम गई जिंदगी: स्कूटर पार्क करते ही जमीन पर गिरे वकील, हार्ट अटैक से मौत ✦BIHAR NEWS : विधायकी पर संकट के बीच विस स्पीकर के घर पहुंचे अनंत सिंह, 10 मिनट तक हुई बातचीत; जानिए क्या है पूरा मामला?✦दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 4 कोच; बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें✦Motihari Road Accident : मोतिहारी में रफ्तार का कहर! कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत के बाद सड़क पर आगजनी

विधानसभा से आई खूबसूरत तस्वीर: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान एक-दूसरे से बात करते दिखे सीएम नीतीश-तेजस्वी; चाचा-भतीजे में क्या हुई बात?

Bihar Budget Session 2026: बिहार बजट सत्र 2026 के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सेंट्रल हॉल से एक खास तस्वीर सामने आई, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आपस में बातचीत करते नजर आए।

Bihar Budget Session 2026
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की आज से शुरुआथ हो गई। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के दोनों सदनों के सभी सदस्य सेंट्रल हॉल में मौजूद रहे। इस दौरान सेंट्रल हॉल से एक खुबसूरत तस्वीर सामने आई है।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल ने अभिभाषण के दौरान नीतीश सरकार के काम का लेखाजोखा दिया और इसके साथ ही आने वाले समय में राज्य के विकास की रूपरेखा दोनों सदन के सदस्यों के समक्ष रखा। इस दौरान एक तस्वीर ने सभी का ध्यान खींच लिया।


राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ठीक अगल-बगल बैठे दिखे। विपक्ष की रो में तेजस्वी बैठे थे तो पक्ष की रो में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा अन्य मंत्री मौजूद थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को टोका और उनका अभिनंदन किया। 


जिसके बाद सीएम ने भी तेजस्वी से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी वहां मौजूद दोनों डिप्टी सीएम और अन्य सदस्यों की इसपर नजर पड़ी और सभी लोगों सीएम और तेजस्वी यादव की तरफ गौर से देखने लगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता