ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के लिए क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताएगी BJP, तीन दिनों का कार्यक्रम हुआ तय

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद भाजपा 8, 9 और 10 दिसंबर को क्षेत्रीय बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेगी। बैठक में चुनाव परिणाम और आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद भाजपा अपने क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए 8, 9 और 10 दिसंबर को क्षेत्रीय बैठकें आयोजित करेगी। इन बैठकों में चुनाव परिणाम पर चर्चा के साथ-साथ पार्टी की आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता इन बैठकों में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रभारी और संयोजक भी बैठक में शामिल होंगे।


8 दिसंबर को मिथिला और तिरहुत की बैठक मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिला कार्यालय में आयोजित होगी। इसी दिन चंपारण और सारण की बैठक मोतिहारी जिला कार्यालय में होगी। वहीं 9 दिसंबर को मगध, शाहाबाद, पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। जबकि 10 दिसंबर को भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र की बैठक पूर्णिया जिला कार्यालय में होगी।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 202 सीटें जीती थीं। इसमें भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि नीतीश कुमार की जदयू को 85 सीटें मिलीं। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा-आर ने 19, जीतन मांझी की हम ने 5 और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो ने 4 सीटें जीतने में सफलता पाई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता