ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार BJP कोर कमेटी की मीटिंग, अमित शाह के प्रस्तावित दौरे पर मंथन, चुनाव से पहले इन मुद्दों पर बनी रणनीति

पटना में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे, मां जानकी मंदिर शिलान्यास और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में बिजली योजना, BLO-2 की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर भी मंथन हुआ।

BIHAR
चुनावी रणनीति पर बना रोडमैप
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार बीजेपी कोर कमेटी की आज बैठक हुई। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीटिंग में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और बिहार प्रभारी को भी मौजूद रहना था, लेकिन दोनों नेता पटना नहीं आए। लिहाजा बैठक में शामिल नहीं हो सके ।


आज मंगलवार को बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें बूथ लेवल पर BLO - 2 की नियुक्ति हर हाल में करना है.इसे लेकर मंथन किया गया।  बिहार सरकार की तरफ से जो बड़ी घोषणाएं की गई है उसका जोर-जोर से प्रचार प्रसार करना है। 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा को निचले स्तर तक ले जाकर बताना है।


 इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आगमन और सीतामढ़ी में मां जानकी के प्रस्तावित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम पर चर्चा की गई। अमित शाह 8 तारीख को बिहार दौरे पर रहेंगे।वे सीतामढ़ी में आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे ।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा , विधानसभा स्पीकर नन्द किशोर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, संजय मयूख समेत कोर कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे।