ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Politics: जन सुराज को वोट मत दीजिए, अगर कोई .. , प्रशांत किशोर ने क्यों की यह अपील?

Bihar Politics: बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने BJP, कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता से जाति और दल से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी, कांग्रेस और आरजेडी पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनता पार्टी के नाम पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार को देखकर वोट दे।


प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज को वोट मत दीजिए, अगर किसी और पार्टी का उम्मीदवार बेहतर हो तो उसी को जिताइए। बिहार को बदलने के लिए हमें जाति और दल की राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदार और योग्य उम्मीदवारों को चुनना होगा।


उन्होंने बेतिया के भाजपा सांसद संजय जायसवाल के एक बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हम वाकई शराब पार्टी कर रहे थे तो आपकी सरकार थी, हमें गिरफ्तार करते। सिर्फ बयान देने से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए किशोर ने कहा कि अब चार किलो अनाज देकर वोट मांगने आ रहे हैं। बिहार की जनता अब समझदार हो गई है। राशन से वोट नहीं मिलेगा।


किशोर ने कांग्रेस की 'माई बहिन योजना' को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर पी. चिदंबरम यह साबित कर दें कि बिहार में इस योजना के लिए बजट है, तो हम मान लेंगे कि कांग्रेस गंभीर है। लालू यादव और उनके परिवार को आड़े हाथों लेते हुए पीके ने कहा कि आप दोनों मुख्यमंत्री रहे, इतने वर्षों तक सत्ता में रहे, लेकिन आपका बेटा आज तक नौवीं पास नहीं कर पाया। ये कैसी राजनीति है?


किशोर ने साफ किया कि उनकी राजनीति किसी जाति या धर्म पर नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी और विकास के मुद्दे पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव अब जनता के हाथ में है, और यह बदलाव योग्य उम्मीदवारों से ही आएगा।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता