ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

Bihar Band: बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडई, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; दुकानों में की तोड़फोड़

Bihar Band: 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने के लिए पप्पू यादव ने आज बिहार बंद बुलाया है. पटना के अशोक राजपथ में बंद समर्थकों की गुंडई सामने आई है.

BPSC Exam
बिहार बंद के दौरान उत्पात
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Band: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है। पप्पू यादव के बिहार बंद का कुछ छात्र संगठन भी समर्थन कर रहे हैं। बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडई सामने आई है।


दरअसल, 70वीं बीपीएससी परीक्षा में धांधली का दावा कर पप्पू यादव और छात्रों के गुट पूरी परीक्षा को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं हालांकि बीपीएससी ने साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी हाल में परीक्षा रद्द नहीं होगी। छात्रों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है। कुछ छात्र संगठन भी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं।


रविवार की सुबह करीब 10 बजे पप्पू यादव के समर्थक बंद को सफल बनाने के लिए पटना की सड़कों पर उतरे हैं। इस दौरान पटना के अशोक राजपथ में पप्पू यादव के समर्थकों ने दुकानों को बंद कराने के लिए जमकर उत्पात मचाया है। बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडई सामने आई है। बंद समर्थकों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े दिए हैं और दुकानों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है।