ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Bihar Assembly Winter Session: सम्राट चौधरी ने सदन में कहा- ‘मेरा नाम बुडलोजर बाबा नहीं’, बालू और शराब माफिया को चेताया; RJD पर तीखा वार

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन RJD द्वारा ‘बुलडोजर बाबा’ कहे जाने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई बुलडोजर इश्यू नहीं, बल्कि सुशासन की व्यवस्था है।

Bihar Assembly Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बुलडोजर बाबा की संज्ञा दे डाली। खुद को बुल़डोजर बाबा कहे जाने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष को करारा जवाब दिया और कहा कि यहां कोई बुलडोजर इश्यू नहीं है, यहां सिर्फ सुशासन है।


दरअसल, सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान RJD ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा तंज किया। आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि गरीबों की झोपड़ियां उजाड़ने के कारण पत्रकार सम्राट चौधरी को ‘बुलडोजर बाबा’ कह रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए सम्राट चौझरी ने स्पष्ट किया कि बिहार में कोई बुलडोजर इश्यू नहीं है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं दो तीन चीजों के बारे में बड़ा ही स्पष्ट तौर से बताना चाहता हूं। बिहार में नीतीश कुमार ने सुशासन स्थापित किया है, यहां कोई बुलडोजर इश्यू नहीं है और ना ही मेरा नाम बुडलोजर है। मै सिर्फ सम्राट चौधरी के नाम से जाना जाता हूं इतना स्पष्ट रहिए। बिहार में न्यायायल ने तय किया है और न्यायालय ने ही पूरी व्यवस्था की है।


न्यायालय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया और राज्य में सभी जगह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। माफिया पर तो कार्रवाई होगी ही, जाहे वह बालू माफिया हो, भू माफिया हो या शराब माफिया हो नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोई बचेगी नहीं, इतना जरूर गारंटी देना चाहता हूं। एनडीए की सरकार गरीबों को जमीन भी देती है और केंद्र सरकार ने तो 60 लाख गरीबों को पक्का मकान देने का काम किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता