ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा; सीएम नीतीश बोले- सब जगह बराबरे न हम जाते रहते हैं

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य, मेडिकल कॉलेजों और सड़कों के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में तेजी से निर्माण हो रहा है।

Bihar Assembly Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Winter Session:  बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा हो रही है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा सभी मंत्री और विधायक मौजूद है हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं हैं।


सदन में सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले क्या स्थिति थी लेकिन अब हर महीने औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं। राज्य में पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अब बिहार में 12 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। बाकी सभी 27 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। बहुत तेजी से काम हो रहा है और जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो सब था उसके लिए कितना अच्छा हमलोगों ने काम किया। जो पहले वाला पीएमसीएच था उसको हम कितना जा जाकर देखते थे, कितना घर बनवा दिया, सब जगह हम बराबरे न जाते रहते हैं। पांच हजार चार सौ बेड तथा पांच पुराने मेडिकल कॉलेज को ढाई हजार बेड का किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ आईजीआईएमएस उसके लिए भी काम किया जा रहा है। उसे भी तीन हजार बेड का बनाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि एक एक तरह का काम किया जा रहा है। राज्य में सड़कों, पुल पुलियों का तेजी से निर्माण कराया गया है। राज्य के सुदूर जिलों से 6 घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य को 2016 में हासिल किया गया। विकास को गति मिलने के बाद राज्य के सबसे दूरी वाले क्षेत्र से महज पांच घंटे में पटना पहुंचना संभव हो सका है। इसे और बेहतर करने का प्रयास जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता