ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, सदन की कार्यवाही शुरू; राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। सदन की कार्यवाही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी मंत्री व विधायक मौजूद रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनुपस्थित रहे।

Bihar Assembly Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी वहीं उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। चौथे दिन की सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा सभी मंत्री और विधायक मौजूद है हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं हैं।


दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शीतकालीन सत्र बुलाया गया है। पांच दिनों तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराया गया था। वहीं दूसरे दिन विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया।


तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सरकार ने अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण हुआ। अपने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने सरकार के कार्यों की जानकारी सदन को दी और आगे की कार्य योजना को पटल पर रखा।


आज सदन की चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से विपक्ष को 15 मिनट का समय दिया गया है हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता