ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

Bihar Assembly Monsoon session: विधानसभा के बाहर महागठबंधन विधायकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प, गेट पर जोरदार धक्का-मुक्की

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मुख्य गेट पर महागठबंधन विधायकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच जोरदार झड़प हुई। विरोध प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की और तनाव का माहौल बन गया।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब महागठबंधन के विधायकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच जोरदार झड़प हो गई। यह घटना विधानसभा के मुख्य गेट पर हुई, जहाँ विपक्षी विधायक प्रदर्शन कर रहे थे।


घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महागठबंधन के विधायक सुरक्षा कर्मियों को धकेलते हुए जबरन रास्ता बना रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा कर्मियों को वहां से पीछे हटना पड़ा।


यह झड़प उस समय हुई जब विपक्षी विधायक वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर सदन में चर्चा की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। लगातार तीसरे दिन चल रहे विरोध ने विधानसभा परिसर में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है। विपक्ष वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ गया है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता