ब्रेकिंग
बांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछे

Bihar Assembly Monsoon session: पूरा घाय-घाय है.. सदन में विपक्ष पर भड़के सीएम नीतीश कुमार, राबड़ी देवी पर निशाना

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के खिलाफ काला कपड़ा पहनकर जोरदार हंगामा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद दोनों में विपक्ष को कड़ी फटकार लगाई।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे। उन्होंने विधानसभा और विधान परिषद, दोनों सदनों में हंगामा कर रहे राजद-कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों को कड़ी फटकार लगाई।


विधान परिषद में हाय-हाय के नारे लगाने वाले सदस्यों पर सीएम ने कहा कि वे सभी पूरी तरह से व्यथित हैं। उन्होंने विपक्ष द्वारा काले कपड़े पहनकर सदन में आने पर आपत्ति जताई और विशेष रूप से विपक्ष की नेता राबड़ी देवी को भी निशाने पर लिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी विपक्षी दलों के सदस्यों ने काले कपड़े पहने हैं, जो पहले कभी नहीं होता था। 


उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके कहने पर सभी ने एक जैसे काले कपड़े पहने हैं। इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता को जवाब दीजिए। सीएम ने जवाब दिया कि जब सुनना चाहिए तब सुनते नहीं हैं, और एक-एक बात ध्यान से सुनें। हालांकि, शोर-शराबा बंद नहीं हुआ, जिसके कारण सभापति ने विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर के लंच ब्रेक तक स्थगित कर दी।


इसके पहले विधानसभा में भी विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी कर रहे थे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत काम किया है और इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। सीएम ने आश्चर्य जताया कि विपक्ष इस बार लगातार काला कपड़ा पहनकर एक साथ सदन में आता रहा, जबकि पहले ऐसा कभी नहीं होता था। 


सीएम ने कहा कि पहले एक या दो दिन ही हंगामा होता था, लेकिन अब ये लोग लगातार पूरे सत्र में काले कपड़े पहनकर आते हैं। हमने जो काम किए हैं, उसका फायदा लोगों को मिल रहा है। विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही केवल 5 मिनट ही चल पाई और स्पीकर नंद किशोर यादव ने सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता