ब्रेकिंग
बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता

Bihar Assembly Monsoon session: आज भी काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचे विपक्ष के विधायक, सदन के बाहर जोरदार हंगामा

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने काले कपड़े पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा जारी है।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत होने के दिन से ही विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। आज तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्ष का विरोध आज भी जारी है। महागठबंधन के विधायक आज एक बार फिर काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और अंदर-बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया।


कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि चुनाव आयोग खुद स्वीकार कर रहा है कि 52 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नाम मुख्य रूप से गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के हैं।


शकील अहमद ने कहा कि हम तो पहले से कह रहे थे कि नाम काटे जा रहे हैं, और अब चुनाव आयोग ने खुद मान लिया है। यह पूरी प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक विधानसभा चलती रहेगी और जब तक स्पीकर इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कराते, हमारा विरोध जारी रहेगा।


उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग अब भाजपा का एजेंट बन चुका है और उसी के इशारों पर काम कर रहा है। अब यह लड़ाई सिर्फ लोकतंत्र बचाने की नहीं, बल्कि आर-पार की लड़ाई बन चुकी है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला। आरजेडी विधायक राकेश रोशन ने भी सदन के बाह अपनी आवाज बुलंद की है।

पटना से विश्वजीत आनंद के साथ प्रेम राज की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता