ब्रेकिंग
बुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजार

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के बाहर SIR के खिलाफ विपक्ष का जोरदार हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों को सदन में जाने से रोका

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी विधायकों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। काला कपड़ा पहनकर आए विधायकों न

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी विधायकों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। काला कपड़ा पहनकर आए विधायकों ने सत्ताधारी विधायकों को सदन में जाने से रोक दिया है और हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं हालांकि सदन का दूसरा गेट खोला गया है और विधायकों को अंदर भेजा जा रहा है।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों में आज भारी हंगामे के आसार है। विपक्ष के विधायक काला कपड़ा पहनकर सदन पहुंचे हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहे हैं। सदन के बाहर विपक्षी विधायकों ने सत्ताधारी दल के विधायकों का रास्ता रोक दिया है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर करीब एक महीने से सियासत गरमाई हुई है। 


विपक्ष इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की साजिश करार देकर इसे वापस लेने की मांग कर रहा है। बिहार विधानसभा के बाहर पोर्टिको में काला कपड़ा पहनकर महागठबंधन की विधायक फिर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सदन का दूसरा गेट खोला गया, जो अमूमन अन्य दिनों बंद रहता है। गेट सालों से बंद पड़ा था। गेट खोलने के लिए भारी मशक्त करनी पड़ी और छेनी हाथौड़े का इस्तेमाल करना पड़ा।


विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के दूसरे गेट को भी बाधित करने की कोशिश की। आरजेडी विधायक मुकेश रौशन और कांग्रेस विधायक राजेश कुमार ने रास्ता रोकने की कोशिश की, जिन्हें मार्शल ने हटा दिया। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार दूसरे रास्ते से विधानसभा पहुंचे। सीएम ने स्पीकर से मुलाक़ात की है। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।

विश्वजीत आनंद और प्रेम राज की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता