ब्रेकिंग
बिहार में मिड-डे मील का नया नियम, बच्चों की संख्या के आधार पर होगी रसोइया की बहाली; सभी DPO को आदेश जारीवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का पहला भारत दौरा, गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चनागंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल टूटा, बिहार-यूपी का संपर्क बाधित; बीच में ही फंसे कई वाहनसम्राट कैबिनेट का विस्तार : नीतीश कुमार किस 'कुशवाहा' विधायक पर करेंगे भरोसा, मंत्री पद की रेस में कौन आगे...कौन पीछे ?बिहार में कैबिनेट विस्तार: 7 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिलबिहार में मिड-डे मील का नया नियम, बच्चों की संख्या के आधार पर होगी रसोइया की बहाली; सभी DPO को आदेश जारीवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का पहला भारत दौरा, गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चनागंगा नदी पर बना नैनीजोर पीपा पुल टूटा, बिहार-यूपी का संपर्क बाधित; बीच में ही फंसे कई वाहनसम्राट कैबिनेट का विस्तार : नीतीश कुमार किस 'कुशवाहा' विधायक पर करेंगे भरोसा, मंत्री पद की रेस में कौन आगे...कौन पीछे ?बिहार में कैबिनेट विस्तार: 7 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Bihar Assembly Monsoon session: VRS की खबरों के बीच विधानसभा पहुंचे एसीएस एस. सिद्धार्थ, ऑफिसर्स लॉबी में बैठे दिखे

Bihar Assembly Monsoon session: वीआरएस लेने की अटकलों के बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ बिहार विधानसभा पहुंचे और ऑफिसर्स लॉबी में बैठे दिखाई दिए। उनके इस्तीफे की खबरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: वीआरएस लेने की खबरों के बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ विधानसभा पहुंचे हैं। विधानसभा की ऑफिसर्स लॉबी में वे बैठे दिखे। ऑफिसर्स लॉबी में बैठकर वह सदन की कार्यवाही देख रहे हैं। एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे की खबर से सियासी गलियारे में भी चर्चा तेज है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एस. सिद्धार्थ बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि एस. सिद्धार्थ ने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाहों के वीआरएस लेने की खबरें आने लगी हैं। चर्चित आईएएस अफसर व शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के डॉ. एस सिद्धार्थ के भी इस्तीफे की खबर है। एस सिद्धार्थ ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी वीआरएस (Voluntary Retirement Scheme) के लिए आवेदन दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने 17 जुलाई को ही अपना वीआरएस आवेदन सरकार को सौंप दिया है।


हालांकि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने 1st Bihar/Jharkhand से बातचीत में कहा है कि इस तरह की कोई बात नहीं है। वीआरएस लेने की खबर बिल्कुल ही गलत है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वो सिर्फ टीआरपी लेने के लिए है।


बता दें, एस. सिद्धार्थ 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी एस. सिद्धार्थ एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं। डॉ. एस सिद्धार्थ के इस्तीफे के साथ ही उनके चुनाल लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वे JDU के टिकट पर नवादा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हाल ही में उन्होंने नवादा का दौरा भी किया था।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें