ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

Bihar Assembly Monsoon session: हंगामे के बीच वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पेश की अनुपूरक व्यय विवरणी, शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के बीच हुई। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2025-26 के लिए 57,946 करोड़ की प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की। शोक प्रकाश के बाद कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई।

Bihar Assembly Monsoon session
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हो गई। यह सत्र अगले पांच दिनों तक चलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किया।


बिहार सरकार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में 2025-26 वित्तीय वर्ष में प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किया। सदन में बिहार सरकार की तरफ से 57946.2541 करोड़ की व्यय विवरणी पेश की गई है हालांकि इस दौरान विपक्ष के सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे।


वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अनुपूरक व्यय विवरणी पेश करने के बाद सदन में शोक प्रकाश हुआ और हाल के दिनों में दिवंगत लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसको बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 


बता दें कि यह सत्र पांच दिनों तक चलेगा और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। पांच दिनों के इस मानसून सत्र के दौरान सरकार अहम विधेयकों को सदन से पास कराएगी हालांकि विपक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराध और विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पूरे सत्र के दौरान सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता