ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर नंदकिशोर यादव ने चेताया

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्ष को चेतावनी दी। सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है।

Bihar Assembly Monsoon session
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र राष्ट्रगान के साथ सोमवार से शुरू हो गया। पांच दिनों के इस सत्र के दौरान सरकार अहम विधेयकों को सदन से पास कराएगी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया है। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है।


दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वोटर लिस्ट पुनरीक्षण और बिहार में बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाकर हंगामा कर रहे थे। स्पीकर नंदकिशोर यादव के चेतावनी देने के बावजूद विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे, जिसपर स्पीकर ने कड़ी नाराजगी जताई और विपक्ष को चेतावनी दी।


शोक प्रकाश के दौरान भी विपक्ष के सदस्य हंगामा करते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ विपक्ष के नारेबाजी शुरू होते ही, सीएम नीतीश सदन से निकल कर बाहर चले गए। विपक्ष मुख्यमंत्री से अपराध के मामले पर जवाब मांग रहे थे। 


इससे पहले लेफ्ट के विधायक सरकार के खिलाफ काले कपड़ा और सर पर काला पट्टी बांधे हुए थे। जिसे देखने के बाद नीतीश ने इशारों में उनसे पूछा कि क्यों बांधे हो नीतीश बार बार हाथ जोड़ रहे थे और इशारा कर रहे थे । जिस पर विपक्ष के तरफ से भाई वीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि यह अंतिम सत्र है इन लोगों का विदाई के लिए बाय बाय कर रहे है। इस बीच सता पक्ष और  विपक्ष के तरफ से एक दूसरे पर तंज कसा जा रहा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता