ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Assembly Monsoon session: चुनाव चोर गद्दी छोड़! सदन के बाहर लेफ्ट का भारी हंगामा, काला कपड़ा पहनकर SIR का किया विरोध

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत से पहले लेफ्ट विधायकों ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के खिलाफ काला कपड़ा पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया। "चुनाव चोर गद्दी छोड़" जैसे नारों के अल्पसंख्यकों के वोट काटने का आरोप लगाया गया।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले लेफ्ट के विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर सवाल उठाते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए लेफ्ट के विधायकों ने काला कपड़ा पहनकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आय़ोग द्वारा कराए जा रहे वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर विपक्षी दल लगातार आवाज उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की मिलीभगत से गरीब और अल्पसंख्यकों का नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश रची गई है। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य शुरू होने के साथ ही विपक्ष इसका तभी से विरोध कर रहा है।


सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही लेफ्ट के विधायक काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंच गए और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनकी मांग थी की विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को तुरंत रोका जाए और उसे तत्काल वापस लिया जाए। पोस्टर पर लिखा था, “चुनाव चोर गद्दी छोड़”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता