ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

Bihar Election 2025: सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, क्या NDA में सबकुछ ठीक है?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार दौरे पर रहेंगे। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबरें हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए में सबकुछ ठीक है?

Bihar Election 2025
अमित शाह का बिहार दौरा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार, 13 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमित शाह 16, 17 और 18 अक्टूबर को बिहार में रहेंगे और विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


दूसरी ओर, एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अंदरूनी नाराजगी की खबरें भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा छह सीटें मिलने से असंतुष्ट हैं और उनकी मांग इससे अधिक है। इसी बीच पटना में सोमवार को होने वाली एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्थगित कर दिया गया, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि क्या एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा?


हालांकि बीजेपी की ओर से इन अटकलों को खारिज किया गया है। बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि, अभी का जो माहौल है, उसमें एनडीए चट्टानी एकता के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। यही कारण है कि महागठबंधन में भगदड़ मची हुई है और उनके बड़े-बड़े नेता-विधायक बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं।


उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि कितनी सीटों पर कौन दल चुनाव लड़ेगा, यह जानकारी हम पहले ही साझा कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने एनडीए के नामांकन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। 15 से 18 अक्टूबर तक चार दिन में पूरे बिहार में एनडीए उम्मीदवारों का नामांकन कराया जाएगा। 


इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों को अलग-अलग भागों में बांटा गया है, और हर जिले में एनडीए के वरिष्ठ नेता नामांकन के समय मौजूद रहेंगे। इस दौरान देश के कई राज्यों के एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता बिहार आएंगे और चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता