ब्रेकिंग
राजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमराजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातम

Bihar Election 2025: कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव? इस हफ्ते दौरे पर पहुंच रही EC की टीम, वोटिंग की तारीखों को लेकर अटकलें तेज

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त इस सप्ताह बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं. दशहरा और दीवाली के बीच चुनाव तारीखों की घोषणा संभव है.

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में अक्टूबर-नवंबर के बीच होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनाव कब और कितने चरणों में होंगे। इस बीच खबर है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आयोग की टीम के साथ इस सप्ताह बिहार का दौरा करने जा रहे हैं।


एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ आगामी सप्ताह राज्य के चुनावी हालात का जायजा लेगी। CEC के इस दौरे के साथ ही राज्य में चुनावों की औपचारिक उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।


रिपोर्ट्स के अनुसार, दशहरा (2 अक्टूबर) और दीवाली (19 अक्टूबर) के बीच कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। आयोग को 22 नवंबर तक नई विधानसभा का गठन कराना है, इसलिए यह समयसीमा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बार छठ पूजा (25-28 अक्टूबर) भी चुनावी कार्यक्रम के बीच आ सकती है, जिससे तारीखों के निर्धारण को लेकर और सावधानी बरती जा रही है।


चुनाव की तारीखों का ऐलान बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी निर्भर करता है। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर तक प्रकाशित होनी है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही आयोग औपचारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए गए थे। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर, तीसरा चरण 7 नवंबर को था। इस बार भी 5 से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आयोग राष्ट्रीय स्तर पर गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यह प्रक्रिया सभी राज्यों में एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर जैसे बाढ़ प्रभावित राज्यों में यह प्रक्रिया बाद में शुरू की जाएगी क्योंकि वहां की प्रशासनिक मशीनरी राहत और पुनर्वास कार्यों में व्यस्त है। इसके अलावा, आठ राज्यों में अगले 2-3 महीनों में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं, इसलिए वहां भी SIR अलग समय पर कराया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता