ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में कई प्रोफेशनल्स की एंट्री, कुछ सफल तो कई वरिष्ठ अधिकारी चुनाव हारे

Bihar Politics: 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव में कई प्रोफेशनल्स ने राजनीति में कदम रखा है। जिनमें पूर्व आईपीएस, आईआरएस, बीडीओ, डॉक्टर, अधिवक्ता, इंजीनियर और खिलाड़ी शामिल हैं जबकि कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रोफेशनल्स असफल रहे।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव में पारंपरिक राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि कई प्रोफेशनल्स ने भी राजनीतिक मैदान में कदम रखा है। इनमें दो पूर्व आईपीएस अधिकारी, एक पूर्व आईआरएस अधिकारी, एक पूर्व बीडीओ, दो डॉक्टर, साथ ही कई अधिवक्ता, कलाकार, इंजीनियर और खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, अपने-अपने क्षेत्र में सफल रहे कई प्रोफेशनल्स विधानसभा तक पहुंचने में असफल भी रहे।


पूर्व आईपीएस अधिकारियों में भोरे विधानसभा से सुनील कुमार को फिर सफलता मिली है। बिहार पुलिस में डीजी पद से वीआरएस लेकर राजनीति में आए सुनील कुमार वर्तमान बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्री भी हैं। वहीं, असम-मेघालय कैडर के पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने लोकसभा में निर्दलीय के रूप में मिली हार के बाद भाजपा के टिकट पर बक्सर से चुनाव जीतकर विधानसभा में जगह बनाई।


भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे सुजीत कुमार दरभंगा के गौरा बौराम क्षेत्र से भाजपा के विधायक बने हैं। इसके अलावा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की नौकरी छोड़कर राजद से महिषी के चुनाव मैदान में उतरे गौतम कृष्णा को भी सफलता मिली। हालांकि, कुछ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा। 


कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ब्रजकिशोर रवि कांग्रेस के टिकट पर रोसड़ा से हार गए। उन्हें 72,240 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। बिहार पुलिस के पूर्व आईजी शिवदीप लांडे ने जमालपुर और अररिया से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हुए क्रमशः 15,655 और 4,085 वोट पाए, लेकिन दोनों ही स्थानों पर वे सफल नहीं हो सके।


पूर्व आईएएस और कई जिलों में डीएम रहे ललन जी जमालपुर से जनसुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, उन्हें 3,863 वोट मिले और वे पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, पूर्व आईपीएस अधिकारी आरके मिश्रा दरभंगा से तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें 11,758 वोट मिले। 


छपरा से जनसुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हिमाचल कैडर के पूर्व आईपीएस जयप्रकाश सिंह को 3,433 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे। नोखा से रिटायर्ड डीएसपी नसरूल्ला खां को 4,831 वोट मिले। इस तरह, 18वीं बिहार विधानसभा में कई प्रोफेशनल्स ने राजनीतिक मैदान में अपनी पकड़ बनाई, लेकिन हर किसी की चुनावी किस्मत कामयाब नहीं हो सकी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता