ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : 50 साल पुराने मकान की गिरी दिवार, मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आयी है। यहां एक माकन के मलबे में दबने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा -तफरी का

बिहार : 50 साल पुराने मकान की गिरी दिवार, मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आयी है। यहां एक माकन के मलबे में दबने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। माकन के मलबे में दबे होने के बाद पहले तो आस- पास के लोगों ने दोनों महिलाओं को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार , जिले में खपरैल मकान गिरने से उसके दीवार के नीचे दबकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के बुनियादी टोला गांव का बताया जा रहा है। जहां  एक जर्जर मकान अचानक से भरभरा कर गिर पड़ा। इसके बाद मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मृतक महिलाओं की पहचान बुनियादी टोला वार्ड 9 निवासी अजय राम की पत्नी पूनम देवी तथा मोहन राम की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। 


 बताया जा रहा है कि, प्रवीण कुमार यादव का करीब 50 वर्ष पुराना खपरैल का मकान अचानक गिर गया। उसी दौरान मकान के पीछे गली में बैठी दो महिलाएं  दीवार के नीचे दब गई। जिसके बाद  स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां सदर अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला ने मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया है। फिलहाल एक साथ दो महिलाओं की मौत से पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता