ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बिहार : तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही महिला समेत दो की मौत

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं किसी न किसी की सड़क दुर्घटना में जान न

बिहार : तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही महिला समेत दो की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं किसी न किसी की सड़क दुर्घटना में जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार में ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। फिलहाल  पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। वहीं हादसे में ऑटो पर सवार एक अन्य महिला भागीरथी देवी का इलाज दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। यह पूरा मामला कदवा थाना क्षेत्र के कोचखाली का बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिनेश राय बाइक पर सवार होकर कुम्हडी से कोचखाली की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने अनियंत्रित होकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार महिला सड़क पर जा गिरी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 


इधर, इस ममाले में बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने कहा कि ऑटो और बाइक की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में ऑटो पर सवार एक अन्य महिला भागीरथी देवी का इलाज दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।