ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

BIG BREAKING : योग करने के दौरान बिगड़ी केंद्रीय मंत्री की तबीयत, दिल्ली AIIMS में करवाएंगे इलाज

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से निकल कर सामने आ रही है जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत अचानक से खरा

BIG BREAKING : योग करने के दौरान बिगड़ी केंद्रीय मंत्री की तबीयत, दिल्ली AIIMS में करवाएंगे इलाज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से निकल कर सामने आ रही है जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत अचानक से खराब हो गई। इसके बाद अब दिल्ली एम्स में वह अपना इलाज करवाएंगे।



दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कौन हारा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योग करने पहुंचे थे जहां उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई जिसके बाद वह योग करना छोड़ आराम करते नजर आए। वहीं,, अचानक से तबीयत बिगड़ने को लेकर मंत्री जी ने कहा मुजफ्फरपुर जाने के दौरान गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गया था उसी दौरान नस में दिक्कत हुआ था, इसीलिए ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाया। अब दिल्ली  एम्स  जाकर इसका इलाज करवाऊंगा।



जानकारी हो कि, हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। योग को भारत में एक अहम जगह दी गई है यही वजह है कि भारत की ही  पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और इसे पूरी दुनिया ने अपनाया। साल 2014  में नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने की मांग रखी, जिससे स्वीकार किया गया और 21 जून साल 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसके बाद से हर साल 21 जून योग दिवस के रुप में मनाया जाता है। ऐसे में आज भाजपा और एनडीए के तरफ से देशभर में कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।



आपको बताते चलें कि,  इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को केवल भारत में नहीं पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है।  इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य ये है पूरी दुनिया में लोगों को योग के प्रति जागरुक करना है। ताकि सभी लोग फिट रहे और तंदरुस्त रहें। योग से कई बिमारियों को दूर किया जाता सकता है।  इस बार योग दिवस का थीम मानवता के लिए योग्य रखा गया है। आयुष मंत्रालय की ओर से सुबह 7:00 से 7:45 तक के लिए योगाभ्यास का समय रखा गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने किया। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता