ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भोपाल में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सोनिया और राहुल गांधी थे विमान में सवार

DESK: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। खराब मौसम के कारण भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार मौस

भोपाल में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सोनिया और राहुल गांधी थे विमान में सवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। खराब मौसम के कारण भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने के कारण मध्य प्रदेश के भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गयी है। 


फिलहाल भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के VVIP लाउंज में सोनियां गांधी और राहुल गांधी मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शाम 7:40 बजे उनकी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट ने बताया कि उनका एयरक्राफ्ट फिलहाल दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकता है। आने वाली रेगुलर फ्लाइट से सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


बता दें कि बेंगलुरू में विपक्षी दलों के दूसरे चरण की बैठक थी। जिसमें कुल 26 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद थे। बैठक में शामिल होने के बाद ये दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। लेकिन मौसम खराब रहने के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिग भोपाल में की गयी। 

टैग्स